दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 20 अगस्त – अमित शर्मा

जिला के उपमंडल गगरेट से एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम चालक ट्रैक्टर लेकर खड्ड पर बने तटबंध पर जा रहा था। इसी दौरान तटबंध पर पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड की तरफ सरक कर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक की चपेट में आने से मौत हो गई।

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...