ददाहू की बेटी श्वेता सभ्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार, समाज सेवा में रहती है सक्रिय

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

ददाहू की बेटी श्वेता सभ्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान चंडीगढ़ में ग्रीन थिंकरजेड सोसाइटी द्वारा सेंटर फॉर मॉडर्न कंस्ट्रक्शन, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में श्वेता को सम्मानित किया गया।

सतत विकास के लिए अंत: विषय अनुसंधान पर आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में श्वेता सभ्रवाल को कौशल प्रशिक्षण और वैदिक गणित के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आयोजन में पांच देशों के 100 शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक, आईआईटी बॉम्बे-स्पोकन ट्यूटोरियल आकांक्षा सैनी, उपाध्यक्ष, देशभक्त विश्वविद्यालय पंजाब डॉ. हर्ष सदावर्ती, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, पंजाब के डॉ सावंतर सिंह खुरमी, पूर्व सलाहकार, दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार डॉ. लाभ सिंह आदि मौजूद रहे।

बता दें कि ददाहू की रहने वाली श्वेता एक युवा समाज सेविका के रूप में भी पहचान रखती है। व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से 24 घंटे समाज सेवा के लिए तत्पर रहती है। कोविड संकट के दौरान भी श्वेता ने अमूल्य योगदान दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...