
धर्मशाला 26 अगस्त – राजीव जस्वाल
जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिला कांगड़ा द्वारा सितम्बर 2022 से अगस्त 2024 तक की अवधि के लिए हि०प्र० राज्य आपूर्ति निगम के थोक गोदाम पंचरूखी, नगरोटा बगवां, खनियारा, चैतडू, खुंडियां, थुरल लम्वागांव, देहरा, ढलियारा, जोड़वड़ व नुरपूर में विर्निदिष्ट वस्तुओं के मजदूरी कार्य हेतु तथा निगम के थोक केन्द्र चैतडू, पुहाड़ा, धीरा, थुरल, नगरोटा बंगवा, खुण्डिया, लम्बांगाव, देहरा, दलियारा, कन्दरोडी, नगरोटा सूरियां, पपरोला, रानीताल व जौडवड़ से उचित मूल्य की दुकानों को विनिर्दिष्ट वस्तुओं की आपूर्ति द्वार परिदान के माध्यम से करने हेतु तथा भारतीय खाद्य निगम के केन्द्र गुज्जर का तालाब, देहरा, टाण्डा खोली, बणे दी हटटी से निगम के विभिन्न थोक भण्डारों के लिए विनिर्दिष्ट वस्तुऐं के परिवहन कार्य हेतु निविदाएं दिनांक 10 सितम्बर 2022 सांय 5 बजे तक
आंमत्रित की जाती है, जो कि 10.09.2022 समय सांय 5 बजे तक ऑनलाईन पोर्टल https://hptender.gov.in
पर अपलोड़ हो जानी चाहिए।
मजदूरी कार्य हेतु प्राप्त निविदाओं को दिनांक 12.09.2022 को समय प्रातः 11 बजे द्वार परिदान प्रणाली के अर्न्तगत प्राप्त निविदाओं को दिनांक 13-09-2022 को प्रातः 11:00 बजे व भारतीय खाद्य निगम से विभिन्न थोक केन्द्रों तक विनिदिष्ट वस्तुओं के परिवहन हेतु प्राप्त निविदाएं को दिनांक 14-09-2022 को प्रातः 11:00 बजे निविदाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने ( यदि कोई उपस्थित हो) उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि एवं गठित कमेटी के अन्य सदस्य के सम्मुख संयुक्त निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलें उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला कार्यालय के सभागार में खोली
जांएगी।
टैण्डर फॉर्म आनलाईन पोर्टल (https://hptender.gov.in) से डाऊन लोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष न० 01892222877 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
