थुनाग में 12 फरवरी और गोहर में 13 फरवरी को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा

--Advertisement--

मंडी, 7 फरवरी – हिमखबर डेस्क

उपमंडल थुनाग और गोहर में पशु मित्रों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थुनाग उपमंडल में पशु मित्रों के 4 रिक्त पदों तथा गोहर उपमंडल में 5 रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके तहत थुनाग उपमंडल के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 12 फरवरी को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंजैहली के खेल मैदान में आयोजित होगी, जबकि गोहर उपमंडल के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 13 फरवरी को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बासा के मेला ग्राउंड, ख्योड़ में करवाई जाएगी।

पशु मित्र संलग्नता समिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे परीक्षा स्थल पर उपस्थित हों।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...