थाना प्रभारी सुनील कुमार ने किया एंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम का दौरा

--Advertisement--

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने किया एंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम का दौरा

फतेहपुर – अनिल शर्मा

पुलिस थाना रैहन के प्रभारी सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ आज एंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम का दौरा किया। जहां पर उन्होंने आश्रम के बच्चों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इससे पहले एंजल दिव्यांग आश्रम की संचालक अल्का शर्मा ने रैहन पुलिस टीम का स्वागत किया। थाना प्रभारी सुनील कुमार व उनकी टीम ने आश्रम के सहयोग के लिए अपनी तरफ से योगदान दिया।

थाना प्रभारी ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी पहल है। दिव्यांग बच्चों के लिए मैं भी प्रभावित हुआ था, जिसके चलते आज मैंने अपनी टीम के साथ यहां पर विजिट की है और मैंने यहां पर देखा कि यह किस तरह बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। यहां की व्यवस्थाएं देखकर मन को बहुत सुकून भी मिला।

मुझे लगता है कि सभी को थोड़ा ही सही योगदान जरूर करना चाहिए और यहां पर आकर इन बच्चों का हौसला बढ़ाना चाहिए। मैं तहे दिल से सभी स्टाफ का धन्यवाद करता हूं और और यह कहता हूं की हर जगह इस तरह के आश्रम होने चाहिए ताकि दिव्यांग बच्चों को भी एक नई एवं अच्छी जिंदगी मिल सके।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर रैहन पुलिस टीम से एएसआई वीरेंद्र, एचएससी दिनेश, कांस्टेबल मोनिका व कांस्टेबल सुजान सिंह आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...