त्रिवु बुनेश्वर स्वर्ण सिंह देव ने शाहपुर कांग्रेस पार्टी को जीत सुनिश्चित करने का दिया मूलमंत्र

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज दिनांक 16/04/2022 को रैत कांग्रेस कार्यलय में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के स्वास्थ्य, फाइनांस,ओर पंचायती राज मंत्री त्रिवु बुनेश्वर स्वर्ण सिंह देव (टी०एस० देव)का स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एव ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

टी० एस० देव सिंह दिल्ली से डलहौजी जाते बक्त रैत कांग्रेस कार्यलय में रुक कर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी एव अन्य सभी सगठनों के पदाधिकारियों से मिले और कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का मूलमंत्र दे गए। शाहपुर में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इतना प्यार और मान सम्मान मिलने पर खुशी हुई और सभी का तहदिल से धन्यवाद किया।

देव सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत है और कांग्रेस पार्टी का आधार जनता के बीच हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाबजूद प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से तीन विधानसभा के उपचुनाव ओर एक लोकसभा का उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की उसके लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के हित में काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी।

देव सिंह केवल सिंह पठानिया की पीठ थपथपा गए। उन्होंने कहा कि आज देखने को मिला कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में संगठन मजबूत दिखा। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट दिखे ओर इतनी भीड़ देखने को मिली। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि 2022 के चुनावों में शाहपुर के अंदर कांग्रेस की जीत पक्की है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

उन्होंने कहा ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कहा कि हमेशा से भाजपा सरकार कर्मचारियों के विरोध में रही है। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कर्मचारियों की मांग और ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कर दिया गया है। जो कि कर्मचारियों से किया वायदा पूरा किया। कांग्रेस पार्टी जो वायदा करती है, उसको पूरा करने में विश्वास करती है। अब बारी हिमाचल की है।

टी०एस०देव सिंह ने कहा कि जैसे आज पूरे देश मे कर्मचारियों की मांग को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी से विचार विमर्श करके उनके आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कांग्रेस सरकारों ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रख कर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया है। उसी मॉडल को 2022 में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही, ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करके कर्मचारियों को तोहफा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...