त्रासदी का दंश : महिला की उखड़ी त्वचा व सिर के बाल, इलाज को 5 लाख की दरकार

--Advertisement--

मंडी, 26 सितंबर – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद में पंडोह के समीप ग्राम पंचायत धुआंदेवी के जामू गांव की 50 वर्षीय नारकली पत्नी रोशन लाल को उपचार के लिए 5 लाख की मदद की दरकार है।

14 अगस्त 2023 को भारी बारिश के कारण घर ढह जाने के दौरान बूरी तरह से घायल हुई थी। नारकली को जब मलबे से निकाला गया था तो उसके सिर के बाल व चमड़ी सहित उखड़ चुके थे।

मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था। 20 सितंबर को पीजीआई से महिला को घर भेज दिया गया। अक्तूबर महीने में महिला की सर्जरी होनी है, जिस पर लगभग 5 लाख का खर्च होगा।

परिवार के पास कुछ भी शेष नहीं बचा है और पंडोह में किराए के कमरे में रहने को मजबूर हैं। उपचार पर करीब दो लाख का खर्च हो चुका है, दानी सज्जनों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है।

महिला की बेटी दिशा ठाकुर ने बताया कि अगले महीने सर्जरी के लिए बुलाया है, परिवार के पास इतने पैसे नहीं है। उन्होंने सरकार व दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है।

श्रद्धा कल्याण सभा पंडोह के सचिव देश राज ठाकुर ने बताया कि बहुत सी संस्थाएं प्रभावित की मदद के लिए आगे आई हैं, लेकिन और मदद की जरूरत है। इन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जिस तरह प्रशासन अन्य घायलों को उपचार में मदद मुहैया करवा रहा है उसी तरह से इस परिवार को भी मदद मुहैया करवाई जाए।

श्रद्धा कल्याण सभा के माध्यम से मदद

यदि कोई दानी सज्जन इस महिला के लिए किसी भी प्रकार की कोई मदद पहुंचाना चाहता है तो वह श्रद्धा कल्याण सभा पंडोह के सचिव देश राज ठाकुर से उनके मोबाईल नंबर – 9817111422 पर संपर्क कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...