तेल लेकर लेह जा रहा टैंकर ग्रांफू के पास खाई में गिरा, चार घायल एक लापता

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

लाहुल-स्पीति जिला में बुधवार को लाहुल घाटी के ग्रांफू में तेल का टैंकर पलटने से चार लोग घायल हो गए हैं, जबकि चालक लापता है। हालांकि अटल टनल बनने के बाद सभी वाहन टनल से होकर लाहुल व लेह जा रहे हैं, लेकिन टैंकरों को टनल से जाने की अनुमति नहीं है।

यह टैंकर भी तेल लेकर मनाली से रोहतांग होते हुए लेह जा रहा था। ग्रांफू के पास टैंकर जेके 02 बीटी 6345 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। टैंकर में पांच लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही कोकसर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया। चालक का कहीं भी कोई पता नहीं चला है।

घायलों की पहचान 25 वर्षीय राजेंद्र रोके पुत्र धन बहादुर, 22 वर्षीय सुशील रोके पुत्र धन बहादुर, 51 वर्षीय राम बहादुर खड़का पुत्र नूर बहादुर व 20 वर्षीय राम बहादुर खड़का के रूप में हुई है।

सभी घायल आरओ भगवती माई गांव पालिका वार्ड तीन पोस्ट आफिस व तहसील बसेबड़ा जिला देलेख नेपाल के रहने वाले हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

लाहुल-स्पीति पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि हादसे के बाद से ट्रक चालक लापता है। पुलिस को आशंका है कि टैंकर चालक घटनास्थल से भाग गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...