तेज रफ्तार राहगीरों पर भारी, टक्कर से बच्चा और बुजुर्ग घायल

--Advertisement--

तेज रफ्तार राहगीरों पर भारी, टक्कर से बच्चा और बुजुर्ग घायल।

मंडी – अजय सूर्या 

वाहन चालकों की तेज रफ्तारी राहगीरों पर भारी पड़ रही है। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत पुलिस चौकी पंडोह में गिरजा देवी पत्नि धीरज निवासी गांव छपराहन तहसील चच्योट जिला मंडी ने शिकायत दी है।

शिकायत में उन्होंने कहा कि वह अपने पति व बच्चों के साथ पंडोह एसबीआई बैंक में पैसे निकलवाने के लिए जा रहे थे तो एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नंबर एचपी-34 एफ -2931 कुल्लू की तरफ से आई और इसके बेटे को टक्कर मार दी, जिससेइसके बेटे को चोटें आई हैं ।

आरोपी चालक रोहित कुमार निवासी डाकघर कोट तहसील कोटली के विरुद्ध पुलिस थाना सदर मंडी में अभियोग अधीन धारा 281,125(ए) बीएनएस पंजीकृत करके मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया है ।

वहीं दूसरे मामले में बाइक चालक ने बिंद्रावणी में एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी। बुजुर्ग को आंशिक चोटें आई हैं। हालांकि मंडी पुलिस ने रैश ड्राइविंग और डं्रक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान भी शुरू किया है।

अभियान के अंतर्गत कई चालकों के चालान भी काटे गए और कई वाहन चालकों को जेल की हवा भी खानी पड़ी। वहीं ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...