तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- नरेश कुमार

नादौन शहर के पास गगाल गांव में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा एक महिला को कुचल कर फरार होने का मामला सामने आया है। नादौन हमीरपुर मार्ग पर शुक्रवार को हुई इस घटना में महिला परमजीत पत्नी अमरजीत निवासी गगाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परमजीत इस मार्ग पर एक अन्य वाहन द्वारा उतारी गई तूडी को सड़क के किनारे इकट्ठा कर रही थी कि नादौन से हमीरपुर की ओर जाते हुए तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर उसने मौका पर ही दम तोड़ दिया।

परमजीत का पति अमरजीत गांव में हूं छोटी सी दुकान चलाता है। मृतका अपने पीछे 8 तथा 10 वर्षीय बेटा तथा बेटी को छोड़ गई है। ग्रामीणों द्वारा सूचित करने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है।

थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि फरार हुए ट्रक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा मामला दर्ज कर के नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मृतिका 35 वर्षीय परमजीत गरीब परिवार से थी और अपने परिवार में बड़ी बहू थी जबकि अमरजीत के छोटे भाई की शादी भी कुछ ही दिनों बाद होना तय हुई है। इस हृदय विदारक घटना के बाद पति अमरजीत सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है और दो छोटे-छोटे नौनिहालों के सिर से मां का साया उठ गया है। लोगों ने सरकार से इस आपदा की घड़ी में इस गरीब परिवार की मदद करने की गुहार भी लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...