तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

अम्ब-ऊना हाईवे पर दिलवां में हुई सड़क दुर्घटना में एक प्रवासी व्यक्ति की मौत गई। पुलिस के अनुसार उक्त स्थल पर शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे अम्ब की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए नक्षत्र पाल (60) पुत्र सुखलाल निवासी गांव निगोही थाना नगोई तहसील तिलार जिला शाहजहांपुर (यूपी) को गंभीरावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया लेकिन उसने कुछ घंटे के बाद देर रात को दम तोड़ दिया।

एसडीपीओ अम्ब इलमा अफरोज का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी तथा एमवी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...