तेज रफ़्तार कार ने 18 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 29 सितंबर – अमित शर्मा

सदर थाना के तहत पनोह में वीरवार सुबह पेश आए दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार निवासी यूपी के रूप में हुई है। मृतक पिछले काफी समय से पनोह में रहता था।

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह संजय कुमार वीरवार सुबह मजदूरी के लिए जा रहा था। पनोह में सड़क किनारे पैदल जाते समय संजय को अंब से ऊना की ओर जा रही एक कार (HP 37C 6469) ने टक्कर मार दी।
इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही बस से टकरा गई। हादसे में घायल संजय को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...