
देहरा, शीतल शर्मा
वीरवार देर शाम को आए तेज तूफान से बनखंडी निवासी समाजसेवी राज कुमार डोगरा पुत्र गोरी राम के मकान की छत जो कि म्योल पंचायत के ग्राम जटलाहड़ में है उड़ गई।
समाजसेवी राज कुमार डोगरा ने बताया कि वीरवार देर शाम को अचानक तेज आंधी चलने पर उनके घर के दो कमरों के ऊपर की छत्त उड़ गयी जिसमे 16 के करीब टीन के पतरे लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि इसमें उनका एक लाख के करीब नुक्सान हो गया है।गनीमत रही कि जिस समय मकान की छत उड़ी उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद हरिपुर संजय धीमान राज कुमार डोगरा के घर पहुंचे और उन्हें अपनी तरफ से हर संभब सहायता का आश्वाशन दिया। इस बारे में जब मे मयोल पंचायत के उपप्रधान जितेंद्र तलवार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि दो कमरे के ऊपर से टीन की छत बिल्कुल उखड़ गई थी और टीन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
लगभग एक लाख रुपयों का नुकसान इस तूफान की वजह से हुआ है, पंचायत स्तर पर कोशिश रहेगी कि प्रशासन की तरफ से जो भी सहायता होगी वह अति शीघ्र प्रदान की जाएगी।
