तेंदुए ने किया पुलिस जवान व उसकी बहन पर हमला, हेल्मेट बना मददगार

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दीक्षित

जिला मुख्यालय के साथ लगते मझवाड में एक तेंदुए ने घात लगाकर बैठे तेंदुए ने स्कूटी पर घर जा रहे पुलिस जवान ललित चंदेल व उसकी बहन सीता देवी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई बहन घायल हुए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है।

ललित चंदेल ने बहादुरी का परिचय देते हुए तेंदुए को हेल्मेट से बार करके वहां से भगाया। 34 वर्षीय ललित चंदेल पद्धर डीएसपी कार्यालय में तैनात हैं और वर्तमान समय में डीएसपी पद्धर के गनमैन हैं।

बुधवार देर शाम काे वह ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद जब अपनी बहन सीमा को लेकर घर की ओर निकले तो मझवाड के थोड़ी पीछे कांढी गलू नामक स्थान पर पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उनकी बहन पर हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले से सीमा स्कूटी से गिर गई और स्कूटी भी अनियंत्रित होकर आगे गिरी। स्कूटी के गिरते ही तेंदुए ने सीमा को छोड़ ललित पर हमला किया। उसने ललित की गर्दन पकड़ने की कोशिश की लेकिन हेल्मेट के कारण वह कामयाब नहीं हो पाया।

ललित तेंदुए से भिड़ गया और उसने हेल्मेट उताकर ही तेंदुए पर बार करना शुरू कर दिए। वहीं सीमा की चिल्लाने की आवाज सुनकर और लोग वहां पहुंचे और तेंदुआ मौके से भाग लिया। घायल हालत में दोनों भाई बहन को जोनल अस्प्ताल मंडभ् लाया यगा जहां से उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। पवन को बाजू हाथ और टांगों पर चोट लगी हैं उनकी बर्दी भी फट गई है।

एएसपी आशीष शर्मा ने पुलिस जवान ललित के हौसले की सराहना की। वहीं डीएसपी पद्दर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि ललित हाथ व बाजू पर चोटें लगी हैं। उनकी बहन भी हल्की चोटें हैं। उधर डीएफओ वासु डोगर ने कहा कि तेंदुए की हमले की सूचना के बाद उसे पकड़ने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हेल्मेट बना मददगार

हादसों से बचाव के लिए दोपहिया वाहन सवारों को पुलिस हेल्मेट पहनने के लिए प्रेरित करती है। आज इसी हेल्मेट ने ललित व उसकी बहन भी जान तेंदुए से बचाई। ललित के पास तेंदुए से भिड़ने के लिए कुछ नहीं था।

पहले तेंदुए ने जब ललित पर हमला किया तो हेल्मेट के कारण ललित की गर्दन पर हुआ हमला सफल नहीं हो पाया। वहीं ललित ने उसी हेल्मेट को उताकर तेंदुए को मारना शुरू कर दिया। तीन चार बार मारने के बाद तेंदुए मौके से भाग गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...