तूफान से पशुशाला क्षतिग्रस्त,जल्द दी जाए फौरी राहत-आशीष ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

सदर युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र संधु ने आज बेलना ब्राम्हमना पंचायत के गांव बलड़ा का दौरा किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने बलड़ा गांव की मुख्य समस्याओ को सुना उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार को तूफान आने की वजह से बी पी एल परिवार से संबंधित लोकु राम सपुत्र स्व श्री छजु राम की पशुशाला तूफान की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया।

आशीष ठाकुर ने कहा यह परिवार निर्धन है और आजीविका का कोई साधन नहीं है। आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार व राजस्व विभाग से मांग की है कि तुरंत प्रशासन की तरफ से किसी अधिकारी को मौके पर भेजा जाए। उक्त पशुशाला की रिपोर्ट तलब की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की तरफ से इस परिवार को अभी तक कोई भी फौरी राहत नहीं मिली है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उक्त परिवार को तुरंत प्रभाव से अर्थिक मदद पहुंचाई जाये ।

इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफ़ी समय से पानी की समस्या चल रही है। वीरेंद्र संधु ने सरकार और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि तुरन्त प्रभाव से बलड़ा गांव को जल की आपूर्ति करवाई जाए। इस मौके पर हरिजन बस्ती लुहनु कनेता के सलाहकार प्रताप सिंह,ब्रिज लाल,मनपरि,नरेश,रितेश भारद्वाज व अन्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...