तुनुहट्टी में वाहन ने रौंदा टोल टैक्स बैरियर का कर्मचारी, टांग में आए 3 फ्रैक्चर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में टोल टैक्स बैरियर पर तैनात कर्मचारी को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी घायल हो गया और उसकी एक टांग में चोट आई है। शुक्रवार देर रात तुनुहट्टी में स्थित टोल टैक्स बैरियर पर तैनात कर्मचारी बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की पर्ची काट कर शुल्क ले रहे थे।

देर रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली और हरियाणा नंबर के 2 वाहन जब टोल बैरियर पर पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात प्रह्लाद सिंह ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों वाहनों में से एक वाहन ने टोल न देने के चक्कर में प्रह्लाद सिंह को टक्कर मार दी। इससे प्रह्लाद जख्मी हो गया।

हैरानी की बात है कि टक्कर मारने के बाद वाहन सवार टोल बैरियर पर नहीं रुके। टोल कर्मियों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर उन्हें दबोच लिया। वापस लाए जाने के बाद दोनों वाहनों में सवार युवकों ने जमकर बहसबाजी करते हुए हंगामा किया।

टोल कर्मियों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और 108 एम्बुलैंस सेवा को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बकलोह का पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा और हंगामा कर रहे युवकों पर काबू पाया।

वहीं घायल हुए प्रह्लाद सिंह को टोल कर्मियों ने एम्बुलैंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिकी उपचार देते हुए घायल का एक्स-रे भी किया। एक्स-रे में प्रह्लाद सिंह की टांग 3 जगहों से टूटी पाई गई। डॉक्टरों की सलाह से प्रह्लाद सिंह को पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने घटना स्थल का मौका कर टोल कर्मियों के बयान दर्ज कर एक वाहन चालक के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी डल्हौजी विशाल वर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...