तीसा जुंगरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की आग से जलकर हुई मौत

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी- चुराह

हिमाचल प्रदेश के पिछड़े जिलों में शामिल चंबा में आधी रात को भयंकर अग्निकांड हुआ है। तीसा उपमंडल के तहत जुंगरा के करातोट गांव में एक घर में अचानक आग भड़क गई। इस भयंकर अग्निकांड में परिवार के चार सदस्‍यों की मौत हो गई। इनमें एक युवक समेत तीन बच्‍चे शामिल हें। डेढ़, चार व छह साल के बच्‍चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है एक महिला घायल है, जिसे अस्‍पताल पहुंचा दिया गया है।

इस अग्निकांड में 26 वर्षीय मुहम्‍मद रफी पुत्र नूर दीन, छह वर्षीय जैतून पुत्र मुहम्‍मद रफी, चार साल का समीर पुत्र मुहम्‍मद रफी व डेढ़ साल की जुलेखा पुत्री मुहम्‍मद रफी की मौत हो गई है। इसके अलावा 26 वर्षीय थुना पत्‍नी मुहम्‍मद रफी घायल है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस माैके पर पहुंच गई है व हादसे की जांच की जा रही है। मु‍हम्‍मद रफी का हंसता खेलता परिवार उजड़ गया है। हर कोई हादसे से स्‍तब्‍ध है।

स्‍थानीय विधायक एवं विधानसभा के उपाध्‍यक्ष हंसराज भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्‍थानीय प्रशासन व पुलिस ने भी घटनास्‍थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। जिला चंबा के तीसा उपमंडल में इससे पहले भी कई अग्निकांड हो चुके हैं। बीते वर्ष भी तीसा में एक मकान में आग लगने से परिवार के तीन सदस्‍यों की मौत हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...

प्रति व्यक्ति आय में 9.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी, बेरोजगारी राष्ट्रीय औसत से अधिक

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा...

भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वाकआउट, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट...