तीसरे दिन भी किसानों की हड़ताल जारी रही, बैठक करने के लिए नहीं आया कोई रेलवे का अधिकारी, जाने पूरा मामला

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बद्दी की हरिपुर संडोली पंचायत के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के कार्य तीसरे दिन भी ठप रहा। ग्रामीण एक समान रेट की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए है।

बीरवार को  किसान धरने पर बैठे रहे। रेलवे के अधिकारी बैठक में आने थे। लेकिन कोई नहीं आया। जिन लोगों की जमीन उपजाऊ थी उन्हें कम और जिनकी जमीन ठीक नहीं थी उन्हें ज्यादा रेट दिया गया है।

सराज माजरा की जमीन को 82 लाख रुपये बिश्वा दिया गया है जबकि अन्य लोगों को सात लाख रुपये दिया गया है। इसके अलावा रेलवे की ओर से लाईन के निचली ओर आने वाले लोगों की सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। लाइन बनने  से लोग अपने ही खेत में जाने से वंचित हो जाएंगे। इसके लिए भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

संडोली पंचायत के नंबरदार चरणदास, पूर्व प्रधान रामेश्वर दास, सिमरनजीत सिंह कुंडलस, कालूराम, भूपेंद्र सिंह, मोहनलाल ,सुरेंद्र, सतनाम, सर्वेश, विजय, जसवंत सिंह, बरयाम सिंह, शंकर, संजीव कुमार, रामकुमार, वीरेंद्र, नरेंद्र, हर्ष कृषक ,मनीष, प्रमोद, गुरमीत गुरजीत, अक्षर ,लवी ,रोहित, संदीप, मनु, गुरुदेव ं ने कहा कि जब तक समान रेट नहीं मिला तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

किसान नसीब सिंह, संजीव कुमार, भाग सिंह, अंगद सिंह, विजय कुमार, प्रमोद, हरमेश सिंह, योगेश, शंभुराम, सुरेंद्र, पंच वरयाम सिंह, भी तीसरे दिन हड़ताल में शामिल हुए।

नंबरदार चरण सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि रेलवे के अधकिारी वीरवार को उनके साथ बैठक करेगे  लेकिन कोई भी अधकिारी मौके पर नहीं पहुंचा।

वीरवार को केवल जल शक्ति विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल आए थे। उन्होंने मौके पर आकर किसानों की जमीन का सर्वे किया कि किस तरीके से पानी पहुंचाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...