तीन लोगों ने एक युवक पर फेंका तेजाब , गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती , आरोपी फरार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में तीन व्यक्ति ने एक युवक पर तेजाब फेंककर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है।

युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रपाल पुत्र उमरपाल निवासी गांव गोठना डा0 व तह0 गिन्नौर जिला सम्भल उत्तर प्रदेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई के कि वह रामपुरघाट मे नदी से रेत बजरी भरने का काम करता हैं।

इसके साथ इसका चचेरा भाई रमेश उसका बेटा बीजेश तथा अन्य लोग भी नदी से रेत बजरी भरने व ट्रैक्टर चलाने का काम करते है। इसका भतीजा बीजेश उम्र 25 वर्ष, विक्की शर्मा जो मदन शर्मा का मुन्शी है का ट्रैक्टर चलाता है।

समय करीब 7.30 बजे शाम को ये लोग गुलाटी क्रैशर के सामने खड़े थे कि इतने मे नीरज जो गुरमीत निवासी रामपुरघाट का ट्रैक्टर चालक है तथा राजेश जो राजेन्द्र उर्फ़ जिन्दु निवासी रामपुरघाट का ट्रैक्टर चालक है तथा एक अन्य लडका वहां आये तथा एकदम से राजेश ,नीरज व एक अन्य युवक ने तेजाब जैसी कोई चीज वीजेश के उपर फैकी जिससे बीजेश के चेहरे व दोनो हाथो की चमडी जल गई।

इतने मे वहां अफरा-तफरी मच गई तथा वो तीनो लडके वहां से भाग गये। वहा पर उस समय इसका सगा मामा सतीश भी मौजुद था। उसके बाद ये बीजेश को रामपुरघाट प्राईवेट क्लीनिक ले गये जहां से बीजेश को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए।

सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार देकर मैडिकल कॉलेज नाहन के लिए नाहन रैफर किया गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...