तमिलनाडु की घटना का जिक्र, DC ऑफिस मंडी के बाद शिमला सचिवालय को उड़ाने की धमकी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

उपायुक्त कार्यालय मंडी के बाद हिमाचल सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने इसके बाद सचिवालय में सतर्कता बढ़ा दी है। जांच के बाद ही सभी लोगों को सचिवालय के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया, दो ईमेल प्राप्त हुई हैं। एक ईमेल मुख्य सचिव कार्यालय और दूसरी ईमेल डीसी मंडी को मिली है। दोनों की भाषा एक समान है। ईमेल में तमिलानाडू की किसी घटना का जिक्र करते हुए उड़ाने की बात कही गई है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि यह मेल तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष एडप्पाडी करुप्पा पलानीस्वामी को मारने की धमकी के संदर्भ के साथ आई है। एडप्पाडी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के महासचिव हैं। धमकी देने वाला इसे कैसे हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय से जोड़ रहा है, यह समझ में नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह मेल उनकी ऑफिशियल आईडी पर आई है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि यह मेल तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष एडप्पाडी करुप्पा पलानीस्वामी को मारने की धमकी के संदर्भ के साथ आई है।

एडप्पाडी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के महासचिव हैं। धमकी देने वाला इसे कैसे हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय से जोड़ रहा है, यह समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेल उनकी ऑफिशियल आईडी पर आई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...