ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा फरवरी माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। कार्यवाहक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  राजेश कौशल ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के  निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 20 फरवरी को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

23 फरवरी को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 2 फरवरी को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 1 फरवरी को आरएलए चुवाड़ी, 22 फरवरी को आरएलए तीसा और 24 फरवरी को सलूणी के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

वहीं, वाहनों की पासिंग 21 फरवरी को चम्बा, 2 फरवरी को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 1 फरवरी को चुवाड़ी में की जाएगी। यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए।

साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते इस शैड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क अवश्य करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...