ड्रग्स इंस्पेक्टर प्यार चंद और एन्टीनारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ी प्रतिबंधित दवाइयां

--Advertisement--

13 प्रकार की 1383 टेबलेट्स की जब्त, शिकायत के आधार पर मेडिकल स्टोर पर की कार्रवाई, कई अन्य होल सेल और अन्य मेडिकल स्टोर्स का भी किया निरीक्षण,लेकिन नहीं मिली कोई प्रतिबंधित दवाई

नूरपुर – स्वर्ण राणा

ड्रग निरीक्षक प्यार चंद तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सीआईडी बिंग के मुख्य आरक्षी रॉकी कुमार की टीम ने शिकायतों के आधार पर नूरपुर में एक दवाइयों की दुकान का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान दुकान से 13 प्रकार की बैन दवाइयां (1383 टैबलेट्स) बरामद कर जब्त की।

मामले की पुष्टि करते हुए ड्रग निरीक्षक प्यार चंद ने बताया कि इस संदर्भ में ड्रग एंड कोस्टमेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्यार चंद ने बताया कि शिकायत के अनुसार क्षेत्र में एक दवाइयों की थोक दुकान का भी निरीक्षण किया गया जिसमें किसी भी प्रकार की बैन दवाई नहीं पाई गयी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...