डोभी में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, विशाखापट्टनम की महिला पर्यटक की मौत

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली के डोभी के पास एक पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार इस साइट पर विशाखापटनम की एक महिला पर्यटक पैराग्लाइडिंग के लिए आई थी और जब पैराग्लाडिंग कर रही थी तो इस दौरान गाइड ने महिला पर्यटक के साथ उड़ान भरी और इसी बीच बीच में पैराग्लाइडर की दिशा भटकी और पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

जानकारी के अनुसार डोभी क्षेत्र में एक लैंटल के पास महिला पर्यटक गिरी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...