डॉ रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड के साक्षात्कार 9 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

प्रसिद्ध फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड के बद्दी स्थित प्लांट में सेल्फ मैनेज्ड टीम (ट्रेनी) के 15 पदों को भरने के लिए 9 जून को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साइंस संकाय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास महिला और पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।

इनके लिए आयु सीमा 18 से 20 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आवेदक शैक्षणिक सत्र 2024-25 का पासआउट होना चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के कार्य के साथ-साथ चितकारा विश्वविद्यालय से फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री भी करवाई जाएगी। उन्हें प्रतिमाह 14,583 रुपये वेतन, रियायती दरों पर भोजन और वाहन सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 78078-22548 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...