डॉग शो में 80 कुत्तों ने दिखाए करतब

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 के तीसरे दिन वीरवार को डाग शो आकर्षण का केंद्र रहा। पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित डाग शो में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा अन्य लोगों के अलग-अलग नस्ल के लगभग 80 कुत्तों ने भी शानदार करतब दिखाए।

शो में पुलिस का जर्मन शेफर्ड डाग आकर्षण का केंद्र रहा।

स्माल कैटेगरी में राजेंद्र धीमान के डाग ने पहला, शकुंतला देवी के डाग ने दूसरा और विनोद कुमार के डाग ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लैब्राडार वर्ग में भी राजेंद्र धीमान के डाग ने बाजी मारी, जबकि कपिल और विनोद कुमार के डाग ने दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

इंग्लिश बिल टर्नर कैटेगरी में आशीष के डाग ने पहले दोनों स्थान झटके। रमेश ठाकुर का डाग तृतीय रहा।

पिटबुल वर्ग में स्वस्तिक अनमोल, शालिनी धीमान और रजनीश कुमार के डाग पहले तीन स्थानों पर रहे।

डोगो अर्जनटीनो वर्ग में मनदीप ठाकुर, सुभाष चंद और अनिल डोगरा, जर्मन शेफर्ड वर्ग में चंद्रेश शर्मा, कपिल कुमार और रश्मि उपाध्याय, बेस्ट एक्टीविटी में मदन लाल डोगरा और चंद्रेश शर्मा के डाग पहले तीन स्थानों पर आए।

डाग शो के निर्णायक मंडल में डा. संदीप पाटिल, डा. हितेश जसवाल और डा. पंकज लखनपाल शामिल रहे।

डाग शो के समापन अवसर पर उपायुक्त देबाश्वेता बानिक ने विभिन्न श्रेणियों के विजेता डाग के मालिकों को पुरस्कार वितरित किए।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. आकृति शर्मा, एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम सुजानपुर हरीश गज्जू, एसडीएम हमीरपुर डा. चिरंजी लाल चौहान, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. मनोज कुमार, डा. हर्ष महाजन, डा. सतीश वर्मा, विश्वदीप ठाकुर, अनिल ठाकुर, यजुवेंद्र शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...