“डॉक्टर आपके द्वार” के तहत देहरा, जिला कांगड़ा पहुंचे श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया 

हिमाचल के कांगड़ा जिला में स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक जगह जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं।

श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक कई फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है। जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है।

इसी कड़ी में श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा के लाला फतुरी मल सूद भवन पहुंचा।

यहां श्री बालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। ऐसे मरीजों को हॉस्पिटल में कुछ छूट भी दी जाएगी।

बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए।

इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...