डीसी ने विधानसभा परिसर तपोवन में लिया प्रबंधों का जायजा

--Advertisement--

धर्मशाला, 30 नवंबर – हिमखबर डेस्क

उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तावित शीतकालीन सत्र की तैयारियों को शनिवार को विधानसभा परिसर तपोवन में जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जल शक्ति तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को विधानसभा सत्र आरंभ होने से पहले बेहतर पेयजल सुविधा तथा विद्युत के रखरखाव के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी तरह की असुवधिा नहीं हो।

इसके साथ ही जोरावर स्टेडियम से लेकर विधानसभा परिसर तक विभिन्न जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था के लिए सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि विस सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की जाएगी इसके के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को सत्र के दौरान आवाजाही में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो इस के लिए पुलिस की ओर से पास जारी किए जाएंगे।

उन्होंने विधानसभा सत्र के मद््देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधान सभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टाण्डा मेडिकल कालेज में विशेष इंतजाम रखने के निर्देश दिए। साथ ही में विधानसभा सत्र के दौरान दमकल विभाग को भी तपोवन में दमकल वाहन तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विधानसभा परिसर में मरम्मत इत्यादि के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम धर्मशाला, आयुक्त नगर निगम, लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग तथा दमकल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...