डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने नशे से दूर रहने का पढ़ाया पाठ

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा उपस्थित हुए।

भारतीय सेना से सेवानिवृत कैप्टन जैसी राम जो वर्तमान में ग्राम पंचायत बैल्ली के उप प्रधान हैं और नवचेतना संचार सभा के अध्यक्ष भी हैं, उनके साथ नवचेतना संचार सभा के सचिव शकील मोहम्मद उपस्थित रहे और साथ में दीप कुमार भी उपस्थित रहे। बीडीसी शाम लाल और वार्ड सदस्य उत्तम चंद, स्थानीय निवासी कृष्ण चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय के विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर विद्यार्थियों ने उन्हें सलामी दी और बच्चों के द्वारा एक रैली भी निकाली गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीत आजाद ने सभी बच्चों को ,स्टाफ को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता,स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

जिसमें कनिष्ठ वर्ग में जीविका प्रथम स्थान पर कृतिका द्वितीय स्थान पर और शगुन तृतीय स्थान पर रहे।

वरिष्ठ वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में पूनम प्रथम स्थान पर सुजल द्वितीय स्थान पर और रितिका तृतीय स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उन्होंने अपने वक्तव्य में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जरूरी बातें बताई ।

प्रधानाचार्य महोदय ने भी वक्तव्य में बच्चों को तीन प्रमुख बातें नशे से दूर रहने के लिए बताई।

इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद कैप्टन जैसी राम ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इस आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता संदीप राठौर ने की । उन्होंने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण सबके समक्ष रखा और इस कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।

अंत में प्रधानाचार्य और विद्यालय के स्टाफ के द्वारा मुख्य अतिथि महोदय और विशेष अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन विद्यालय के अंग्रेजी के प्रवक्ता फिरोज कुमार ने किया। यह जानकारी विद्यालय के प्रेस सचिव उत्तम चंद ने प्रदान की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...