डिग्री कॉलेज रिवालसर बड़ी धूम धाम से मनाया हिंदी दिवस

--Advertisement--

रिवालसर – अजय सूर्या 

राजकीय डिग्री महाविद्यालय रिवालसर में हिन्दी विभाग द्वारा ‘हिन्दी दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य आदरणीय डॉ. के. सी कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मुख्य अतिथि महोदय ने ‘हिन्दी के महत्व’ और ‘हिन्दी में रोज़गार की संभावनाओं’ पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखें।

हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य कुलदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी भाषण, हिन्दी कविता पाठ, दोहा गायन, हिन्दी नारा लेखन, हिन्दी सुलेख तथा हिन्दी प्रश्नोत्तरी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

  • नारा लेखन में प्रथम स्थान – मीना देवी, द्वितीय स्थान- रक्षा देवी, तृतीय स्थान दीपिका ने प्राप्त किया।
  • हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – मानसी, द्वितीय स्थान- चंचल, तृतीय स्थान- दिनेश कुमार ने प्राप्त किया।
  • भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – पूजा- द्वितीय स्थान- मीना देवी तृतीय स्थान- कँचना कुमारी ने प्राप्त किया।
  • कविता पाठ में प्रथम स्थान – पूजा, द्वितीय स्थान- मीना देवी, तृतीय स्थान- इंदिरा देवी ने प्राप्त किया।
  • दोहा गायन में प्रथम स्थान – पूजा, द्वितीय स्थान- मानसी, तृतीय स्थान मीना देवी ने प्राप्त किया।
  • हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- साधना और इंदिरा की टीम, द्वितीय स्थान- पूजा और पल्लवी की टीम, तृतीय स्थान- मानसी और रक्षा की टीम ने प्राप्त किया।

प्रो. यश पाल और प्रो. रमणीक शर्मा ने इस कार्यक्रम में निर्णायक की अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष, ख़ेम चंद, वरिष्ठ सहायक ईश्वर दास जी, जे.ओ.ए. पुष्प राज के साथ महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी विशेष रूप से मौजूद रहें और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...