डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

डासना ‌शिव शक्ति मंदिर ने महंत नर सिंहानंद सरस्वती के महिलाओं के प्रति दिए गए शर्मनाक बयान को लेकर महिला कांग्रेस मंडी ने मोर्चा खोल दिया है।

सरकाघाट में जिला मंडी की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू चंदेल की अगवाई में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सरकाघाट श्री राहुल जैन से मिला और उनको एक ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में महंत नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ एफआई आर दर्ज करने की मांग की गई है।

इस मौके पर जिला मंडी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू चंदेल ने कहा कि यह राजनीति में आई महिलाओं के प्रति बहुत ही घटिया मानसिकता है, ऐसे लोगों को जेल के अंदर होना चाहिए जो इस तरह से संकीर्ण मानसिकता वाले बयान दे रहे हैं।

इस मौके पर उनके साथ जिला महिला कांग्रेस महामंत्री उषा देवी, उपाध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस राजकुमारी, महामंत्री महिला कांग्रेस उमा ठाकुर, सुमन ठाकुर, उमावती देवी, कलपना देवी व अनय महिलाएं मौजूद रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...