डाडासीबा का दिव्यांग खिलाड़ी सन्नी अब राष्ट्रीय खेलों में दिखाएगा दम,व्हील चेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में हुआ चयन

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चुने गए दिव्यांग क्रिकेटर सनी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो मुश्किल परिस्थितियों में हार मान जाते हैं, लेकिन जिला कांगड़ा की तहसील डाडासीबा स्थित गांव त्यामल के 35 वर्षीय दिव्यांग क्रिकेटर खिलाड़ी सन्नी पुत्र सतपाल का चयन उदयपुर राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है, जो कि क्षेत्र के लिए बडे़ गर्व की बात है।

प्रतियोगिता में देश की 16 टीमें भाग ले रही हैं

इस प्रतियोगिता में देश की 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। सनी 55 फीसद दिव्यांग हैं। सनी के पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं तथा माता आंगनबाड़ी सहायिका है।

परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के बावजूद भी सनी ने अपनी मेहनत के बल पर ही यह उपलब्धि हासिल की है। सन्नी की आय का कोई भी साधन नहीं है।

दिसंबर, 2021 में धर्मशाला में आयोजित पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी सनी ने शाट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में स्वर्ण जबकि 200 मीटर व्हील चेयर रेस में रजत पदक प्राप्त किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...