डाकघरो में NEFT की सुविधा शुरू

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

भारतीय डाक विभाग के मण्डलीय-अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल शर्मा द्वारा आज दिनांक 26-05-2022 को जानकारी दी गयी कि डाकघरो में NEFT सुविधा शुरू हो गयी है।

डाकघरो के सभी खाताधारक किसी भी नजदीकी कोर बैंकिंग डाकघर में इस सवा का लाभ बहुत ही कम मूल्य में उठा सकते हैं। इस सर्विस के माध्यम से ग्राहक अपने डाकघर बचत बैं खाते से रु 1 से रु 15,00,000/- तक राशि दूसरे बैंकों मे भेज व मंगवा सकेंगे।

neft facility

एनईएफ़टी के लिए डाकघर का IFSC कोड IPOS0000DOP है। डाकघर पटल से इस सर्विस के शुल्क का विवरण इस प्रकार है।

रु10,000/- की राशि तक [रु 2.5 + जीएसटी]

रु10,000/ से रु 1,00,000 की राशि तक [रु 5+जीएसटी ]
रु 1,00,000/ से रु 2,00,000/- की राशि तक [रु 15+ जीएसटी]
रु 2,00,000/ से अधिक की राशि के लिए [रु 25+जीएसटी]

इसके अतिरिक्त भारतीय डाक विभाग की मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन द्वारा एनएफटी करने पर ग्राहक से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। फिलहाल यह सुविधा केवल बचत बैंक खातों के लिए ही उपलब्ध है। परंतु जल्द ही यह सुविधा सुकन्या समृद्धि योजना व पीपीएफ योजना में अभी उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिससे ग्राहक जमा राशि किसी भी बैंक के खाते से सुकन्या समृद्धि व पीपीएफ के खाते में सीधी जमा करवा पाएंगे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...