
चम्बा – भूषण गुरुंग
आज सुंबह तकरीबन 8,30 बजे के करीव नेशनल हाइवे 154 में पंचपुला के पास सड़क का एक बडा हिस्सा बैठ जाने के कारण के कारण एक बडा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार डलहौजी से पठानकोट जा रही पंजाब रोडवेज की बस सुबह करीब पौने आठ बजे जब पंजपुला के समीप पहुंची तो वहां काफी ज्यादा ज्यादा धुंध होने के कारण बस चालक को सड़क के धंसे होने का पता नहीं चल पाया और बस क्षतिग्रत सड़क के किनारे होकर गुजरती हुई अनियंत्रित होकर खाई की ओर लुढ़कने लगी।
जानकारी के अनुसार बस के अगले पहिए खाई की ओर हवा में झूल गए। बस में सवार करीब 35 से 40 यात्रियों में चीखो पुकार मच गई। बस चालक ने किसी तरह से बस को नियंत्रित किया और चालक व परिचालक ने सवारियों को जल्दी ही बस के पिछले दरवाजे से उतर जाने को कहा।स्थानीय लोगों ने भी यात्रियों को सुरक्षित बस से निकालने में सहयोग दिया।
डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बस में चालक व परिचालक सहित बस में करीब 35 से 40 सवारियां सवार थी जो कि सभी सुरक्षित हैं।
