डलहौजी में SPO ने खुद को गोली से उड़ाया

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

डलहौजी उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सुदली में ग्रामीण ने घर के कमरे में लाइसेंसशुदा बंदूक से खुद को गोली मार कर इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र गंधर्व सिंह वासी गांव कुट पोस्ट आफिस सुदली के तौर पर की गई है, जोकि पुलिस विभाग में एस पीओज के तौर पर कार्यरत बताया गया है।

पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना की रपट रोज नामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार गत रात ओमप्रकाश ने अपने घर के कमरे में बारह बोर की अपनी लाइसेंसशुदा बंदूक से खुद को गोली मार ली। कमरे में गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद बेटे ने मौके पर पहुच कर पिता को खून से लथपथ हालत में पडा पाया। इस पर घटना की सूचना खैरी पुलिस थाना को दी गई।

सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहंुचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल परिजनों ने ओमप्रकाश की मौत को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

”गैस चोर” गिरोह सक्रिय: भरा हुआ सिलेंडर ले गए चोर, कीमती सामान को नहीं लगाया हाथ

हिमखबर डेस्क  पहाड़ों की रानी शिमला में इन दिनों चोरों...

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...