डमटाल में 3 लोगों से187.70 अफीम देसी कट्टा, पिस्टल व रौंद वरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस थाना डमटाल के अन्तर्गत मुकाम एक्साइज बैरियर चक्की पुल भदरोया मे नशा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है ।

एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान गाडी नंबर पीबी 06 बीबी 3676 स्विफ्ट कार की चैंकिग की गई।

जिसमे राहुल पुत्र नरेन्द्र पाल, दीपक मल्हौत्रा पुत्र प्रेम नाथ, सुलभ पुत्र कालीचरण सभी निवासी पठानकोट के कब्जे से 187.70 ग्रांम अफीम बरामद की गई है।

इसके अलावा आरोपियो की शारीरिक तलाशी के दौरान आरोपी राहुल के कब्जे से एक देसी कट्टा व 1 रौद, आरोपी दीपक से एक पिस्टल व 1 रौद व आरोपी सुलभ अभिनन्दन के कब्जे से देसी कटटे के 2 रौद बरामद किये गये ।

जिस पर उपरोक्त तीनो आरोपियों को गिरफतार करके उनके खिलाफ ममला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा साल 2023 मे 5 अक्टूबर तक 109 मामले दर्ज किये जा चुके है । जिसमे कुल 3 किलो 803.97 ग्राम चिट्टा, 2 किलो 223.11 ग्रांम चरस, 346.34 ग्रांम अफीम, 33 किलो 589.51 ग्रांम चुरा पोस्त (भुक्की), 878 नशीली गोलियां, व 1 करोड़ 26लाख 62 हजार 520 रुपये की नकद राशि बरामद की जा चुकी है।

वर्ष 2023 के दौरान अवैध नशे के कारोबार मे शामिल 148 पुरुष व 18 महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भविष्य मे भी नशे के अवैध कारोवार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...