
व्यूरो रिपोर्ट
पुलिस थाना डमटाल के तहत सूरजपुर पंचायत में भ्रूण मिला है। भ्रूण मिलने से क्षेत्र में लोगों में चर्चा हो रही है कि आखिरकार किस दंपती ने इस काम को अंजाम दिया है। भ्रूण सूरजपुर स्थित गैस गोदाम के पास खड्ड के किनारे पड़ा हुआ मिला।
स्थानीय गांववासियों ने जब सुबह भ्रूण को देखा तो उन्होंने सूरजपुर पंचायत प्रधान चंद्रदेव को इस बारे में सूचना दी। पंचायत प्रधान चंद्रदेव ने इस बारे में जानकारी पुलिस को दी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पड़ताल जारी है।
प्राथमिक दृष्टया में भ्रूण पांच व सात माह के बीच का लग रहा है। यह लड़की का शव है, जबकि अभी तक चिकित्सक की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।
थाना प्रभारी रमेश बैंस पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए पुलिस की जांच अभी जारी है। उन्होंने बताया मामले की तहकीकात की जा रही है। अभी तक पड़ताल जारी है, लेकिन दंपती का पता नहीं चल सका है कि इस बच्चे के माता-पिता कौन हैं और कौन इसे यहां पर छोड़ गया है। पुलिस की तफ्तीश जारी है।
