ठेकेदार द्वारा कीचड़ में ही तारकोल डालने का मामला आया प्रकाश में

--Advertisement--

फतेहपुर – व्यूरो रिपोर्ट

उपमण्डल फतेहपुर में ठेकेदार द्वारा कीचड़ में ही तारकोल डालने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के लिए बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 वर्ष पहले मानगढ़ पोलियां जखबड़ मार्ग के विस्तारीकरण का कार्य ठेकेदार को एक वर्ष में पुरा करने एवं 5 साल के रख-रखाव का कार्य दिया गया था जो विभाग कि मेहरबानी से आज दिन तक पूरा नहीं हो पाया हैं।

अब चूँकि खराब रास्ता होने की वजह से लोगों द्वारा काफी शिकायतें आने पर विभाग द्वारा ठेकेदार से तारकोल बिछाने का काम करवाया जा रहा था। जिसमें बारिश से हुए कीचड़ में भी ठेकेदार द्वारा तारकोल डालने का कार्य धड़ल्ले के साथ करवाया जा रहा था।

स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद ठेकेदार की लेबर द्वारा कीचड़ में ही तारकोल बिछा दी गई। जिस पर स्थानीय लोगों ने विधायक फतेहपुर भवानी पठानिया एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौका पर लोक निर्माण विभाग के जेई एवं एसडीओ को बुलाया।

जिस पर जेई एवं एसडीओ ने मौके पर पहुंच कर कीचड़ में तारकोल न बिछाने का आश्वासन दिया। तब जाकर स्थानीय लोग अधिकारियों के आश्वासन पर अपने घरों को चले गए। लेकिन विभाग व। विधायक से बिना डरे ठेकेदार नियमों की अवहेलना करते हुए उसके बाद भी तारकोल डालते रहे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना देने पर भी ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। अधिकारियों के मना करने के बाबजूद भी ठेकेदार के कर्मचारी कीचड़ में ही तारकोल डालते रहे। और विभाग ठेकेदार को नसीहत देकर मूक दर्शक बन बैठा हुआ है।

उन्होंने सरकार से इस प्रकार के ठेकेदारों पर कार्यवाही करने की मांग उठाई है। जोकि जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...