ठियोग के क्यारा में 3 मंजिला भवन में लगी आग, 11 कमरे जलकर राख

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ठियोग विकास खंड की क्यारा पंचायत के अंतर्गत एक तीन मंजिला भवन में आग लगने से 3 परिवारों का आशियाना उजड़ गया। 11 कमरों के इस भवन में 3 परिवार रहते थे। वीरवार को दोपहर करीब 2 बजे यह हादसा उस समय पेश आया जब भवन मालिक गंगाराम अपने घर पर नहीं थे जबकि घर पर उनकी पत्नी तथा बहू और 2 बच्चे थे।

स्थानीय पंचायत निवासी देवेंद्र श्याम ने बताया कि इस भवन में 3 परिवार जिनमें गंगाराम, उनका पुत्र लायकराम और जगदीश अपने परिवार सहित रहते थे। उन्होंने कहा कि घटना का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है क्योंकि मकान के एक किनारे से आग शुरू हुई और करीब 10 मिनट में ही पूरे भवन में यह फैल गई।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग इतनी तेज हो चुकी थी कि भवन में रखा कुछ भी सामान नहीं बचाया जा सका। सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के चलते अग्निशमन दल भी समय पर नहीं पहुंच पाया और अग्निशमन कर्मचारियों को स्वयं सड़क वाहन निकालने योग्य बनानी पड़ी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

पंचायत प्रधान राजेश वर्मा के बोल

उधर, पंचायत प्रधान राजेश वर्मा ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों की मदद करने की गुहार लगाई है। पंचायत स्तर पर भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा के बोल

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने भी मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को प्रशासन द्वारा यथासंभव मदद की जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नुक्सान का आकलन करने के निर्देश भी दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...