ठगी का मुख्य आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से 40 लाख की ठगी करने वाले एक मुख्य आरोपी को चंबा अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले वह पुलिस रिमांड पर चल रहा था। शुक्रवार को उसका रिमांड खत्म हुआ।

इसके चलते पुलिस ने उसे दोबारा अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य मुख्य आरोपी अभी तक फरार चल रहा है जिसे दबोचने के लिए भरमौर थाना के प्रभारी बाबू राम शर्मा की अगुवाई में टीम ने दिल्ली, गुड़गांव और मथुरा में दबिश दी।

पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी को साथ लेकर पुलिस ने इन स्थानों में दूसरे मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस के आने की भनक लगते ही वह वहां से भाग गया। पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश देकर सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि ठगी के एक मुख्य आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...