ट्रैक्टर पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, 5 जख्मी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत क्रमिका उद्योग के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि पांच श्रद्धालु जख्मी हुए है।

मृतकों की पहचान राजेश व मनोहर लाल निवासी गढ़शंकर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पंजाब के गढ़शंकर के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पीरनिगाह मंदिर ऊना जा रहे थे। देर शाम क्रमिका उद्योग के समीप ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में ट्राली सवार सात श्रद्धालु जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हरोली अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दो को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के चलते ट्राली का हिस्सा अलग हो कर 5 मीटर दूर गिरा।

डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...