ट्रेक्टर के नीचे आने से चालक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू

विस क्षेत्र ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत भोलखास में ट्रेक्टर के नीचे आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार (35) पुत्र बनारसी दास निवासी भोलखास के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार अश्विनी कुमार और ट्रेक्टर मालिक रविन्द्र राणा सोमवार शाम को एक साथ किसी कार्य के लिए गए थे और शाम लगभग सात बजे अश्विनी कुमार ट्रेक्टर मालिक को घर छोड़ने नियाल गया तथा वहां पर अश्विनी कुमार व मालिक नीचे उतर गए।

इतने में ट्रैक्टर खुद ही न्यूटल होने से चल पड़ा तथा अश्विनी कुमार ट्रेक्टर के नीचे आ गया। मालिक द्वारा शोर मचाने से लोग एकत्रित हो गए और अश्विनी कुमार को बाहर निकाला।

मालिक रविन्द्र राणा उसी समय अश्विनी कुमार को राजा का तालाब के निजी असपताल ले गए। गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले गये वहां पर उसकी मौत हो गई।

पुलिस थाना ज्वाली को इसकी सूचना उपप्रधान अशोक कुमार ने दी।

ज्वाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...