ट्रक से टकराई बस, 15 जख्मी, तेज रफ्तार में ओवरटेक करने पर पेश आया हादसा

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

बद्दी में तेज रफ्तार एक निजी बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित बस में सवार 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुधवार सुबह बरोटीवाला से बद्दी जा रही निजी बस ने तेज रफ्तारी में ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे एक ट्रक को टक्कर मार दी। टककर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाडिय़ों का काफी नुकसान हुआ है।

पुलिस को दिए बयान में घटना के चश्मदीद गुरमेल सिंह निवासी जिला रूपनगर पंजाब ने कहा कि ग्लोबल अस्पताल बद्दी के पास बरोटीवाला से आ रही एक निजी बस ने तेज रफ्तारी से ओवर टेक करते हुए सामने से आर रहे ट्रक को टक्कर मार दी ।

गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक सुखविंद्र सिंह निवासी बेला मंदिर नालागढ़ को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया।

्बस सवार घायलों में सुरजीत राम, ज्योति कुमारी, हिमांशी ठाकुर, सन्नी, इंद्रवती, मुलवती,बग्गा राम, राजू, गन्नु, सुशील, धर्मेंद्र साहनी,उमेश, गुडडू व कंचन शामिल है, जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता के बोल 

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा का युवा IPS बिहार में SP; पिता से मिली वर्दी की प्रेरणा, 26 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की शांत और सुकून भरी वादियों...

लाहौल-स्पीति की शांशा पंचायत ने देश की टॉप पंचायतों में पाया स्थान, 1 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमखबर डेस्क उपायुक्त किरण भड़ाना के कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी...

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना...