ट्रक तले पिसी बुजुर्ग, मौके पर ही मौत

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर ।

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे पर एक स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई है। इस हादसे में स्कूटी पर सवार एक बुजुर्ग महिला कमला देवी निवासी दारखड़ कोठी पंचायत की मौके पर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे और पोते के साथ स्कूटी पर सवार होकर मायके जा रही थी। इस दौरान सुंदरनगर के चामुखा में ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उसका पोता और बेटा सुरक्षित हैं।

इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्कूटी व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि स्कूटी (एचपी 33 डी 7071 ) सुंदरनगर की ओर से बिलासपुर की ओर जा रही थी कि अचानक स्कूटी ट्रक (एचपी 64-0331) की चपेट में आ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।  डीएसपी सुंदर नगर गुरबचन सिंह का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...