टैंक से तेल गायब,जमीन पी गई 5500 लीटर डीजल,बैजनाथ एचआरटीसी डिपो में सामने आया वाकया

--Advertisement--

Image

बैजनाथ- बर्फू

बैजनाथ एचआरटीसी डिपो में 5500 लीटर डीजल गायब होने का मामला सामने आया है। निगम की कार्यशाला में बसों में डीजल डालने के लिए दो पंप लगे हैं, जिनके टैंक भी अलग-अलग हैं। इनमें से एक पंप से गाडिय़ों में डीजल भरा जाता है, जबकि एक पंप करीब दो महीने से खराब है।

खराब पंप से जब डीजल नहीं आने लगा तो उसमें यह कह कर डीजल डाला गया कि टैंक में कम तेल होने के कारण पंप काम नहीं कर रहा है। ऐसे में टैंक में चार हजार लीटर के करीब डीजल डाला गया। मगर फिर भी उस पंप ने काम नहीं किया। किसी अधिकारी और कर्मचारी ने इस तरफ ध्यान देना उचित नहीं समझा।

काफी दिन बाद जब डीजल के बारे में निगम के ऑडिटर द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई, तो खराब पड़े टैंक को चैक करने के उद्देश्य से गेज डाली गई तो वह टैंक बिलकुल खाली पड़ा था। जांच के दौरान सभी सकते में आ गए कि इतनी ज्यादा मात्रा में डीजल कहां गया। जब यह बात अधिकारियों तक पहुंची तो जांच पड़ताल शुरू की गई व तेल कंपनी से भी बात की गई।

अब पिछले दो दिन से उस टैंक को पानी से भरने का कार्य किया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि टैंक से तेल लीक तो नहीं हुआ है। इस बारे में नए क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टैंक में लीकेज के कारण यह सब हुआ है। कंपनी वालों को बुलाया है। इस टैंक को निकाल कर चैक करने के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...