टीडी की आड़ में अवैध कटान पर वन खंड अधिकारी, चार वनरक्षक चार्जशीट, न मिलेगी पदोन्नति, न ही इंक्रीमेंट का लाभ

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह वन मंडल में देवदार के हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान मामले में पांच कर्मचारियों को विभाग ने चार्जशीट कर दिया है। मामले में विभाग पहले दो कर्मचारियों को निलंबित कर चुका है। पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।

कर्मचारियों ने नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके चलते इन्हें विभाग ने चार्जशीट कर दिया है। अब इनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई जाएगी। जांच के लिए नियुक्त विशेष टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। जांच में यदि कर्मचारी दोषी निकले तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध कटान को लेकर इनसे रिकवरी भी की जा सकती है।

चार्जशीट किए गए कर्मचारियों में एक वन खंड अधिकारी और चार वनरक्षक शामिल हैं। इन कर्मचारियों पर जंगलों में टीडी में स्वीकृत पेड़ों के बजाय हरे-भरे देवदार के पेड़ों के कटान के आरोप लगे हैं।

आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए वन मंडलाधिकारी ने टीम के साथ जंगलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान विभाग ने जंगलों में देवदार के 661 स्लीपर बरामद किए। इससे अधिक मात्रा में स्लीपर जंगल से गायब हो चुके हैं।

सुशील गुलेरिया, वन मंडलाधिकारी चुराह के बोल

चुराह वन मंडलाधिकारी सुशील गुलेरिया ने बताया की चार्जशीट रहने तक इन कर्मचारियों को न तो विभागीय इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा और न ही किसी प्रकार की पदोन्नति मिलेगी। चार्जशीट में लगे आरोप साबित होने तक ये कर्मचारी नियमित तौर पर ड्यूटी करते रहेंगे। आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।

जंगलों में टीडी के तहत गलत निशानदेही को लेकर गुप्त शिकायत पहुंची थी। उन्होंने स्वयं जंगलों में जाकर जांच की। उन्हें टीडी के तहत गलत पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने की सत्यता का पता चला। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्य वन अरण्यपाल को भेजी। वहां से कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ड्यूटी के दौरान शराब पीना पड़ा भारी, एचआरटीसी चालक सस्पैंड

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने बड़ी...

कांगड़ा हवाई अड्डे पर अब यात्री उठाएंगे नि:शुल्क वाई-फाई सेवा का लाभ

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए कांगड़ा...

छाता लेकर ड्राइवर का बस चलाने का Viral Video, हिमाचल विधानसभा में उठा मुद्दा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) के एक ड्राइवर...