टांडा अस्पताल में नशे की दवाइयों के चोर को शाहपुर पुलिस ने शाहपुर में पकड़ा

--Advertisement--

गुरुवार सुबह तोड़े थे मनोरोग विभाग के ताले; फर्श पर थी चाबियां , टांडा से बैग में भरकर बेचता था दवाएं

हिमखबर डेस्क

डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में गुरुवार को नशे की दवाइयों के चोर को शाहपुर पुलिस ने शाहपुर में पकड़ लिया। एएसआई विपिन कुमार ने बताया कि दवाएं बेचते गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार सुबह पांच बजकर 49 मिनट की है।

जब एक नशा मनोरोगी की तलब इतनी बढ़ गई कि गुरुवार सुबह पांच बजकर 49 मिनट पर उसने मेन गेट के ताले को तोडक़र डिस्पेंसरी की काउंटर खिडक़ी के शीशों तथा दवाइयों की अलमारी को तोडक़र नशे की दवाइयां चुरा ली।

जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी को नशीली दवाइयों को बेचते हुए शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को सुबह जब सिक्योरिटी के सुपरवाइजर हंसराज इमारत की लाइट बंद करने आए तो देखा की इमारत का मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त था और प्रवेश द्वार पर इमारत के पोर्च पिलर के पास ताला पड़ा हुआ था।

ओपीडी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कमरों की चाबियां फर्श पर पड़ी थीं। डे केयर रूम की अलमारी खुली हुई पाई गई तथा अलमारी के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। डिस्पेंसरी की सर्विस विंडो का शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया और दवाइयों की अलमारी फर्श पर पड़ी मिली जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी।

डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में दवाइयां उड़ा ली गई थीं। कमरा नंबर 115, 117 और 118 टेबलों की दरवाजों सहित खुले पाए गए थे। टांडा अस्पताल की ओर से कोई भी एफ आरआई नहीं दर्ज की गई थी।

आरोपी को नशीली दवाइयों को बेचते हुए शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह साफ नहीं हो पाया है की दोनों वारदातों को इस एक ही शख्स ने अंजाम दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...