ज्वाली – शिवू ठाकुर
रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए रजवाल के 23वर्षीय युवक सतीश कुमार का शव मंगलवार को स्थाना में झील में तैरते हुए मिला है।
प्राप्त जानकारी अनुसार युवक तथा उसके पिता टैरेस स्थित एक फैक्टरी में काम करता थे। 11 फरवरी को युवक सुबह काम पर जाते हुए गायब हो गया था, लेकिन युवक बाइक, लंच बॉक्स तथा बाइक की चाबी मिल गई।
इस संबंध में पुलिस चौकी टैरेस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस भी युवक की तलाश कर रही थी लेकिन समाजसेवी रमेश दत्त कालिया व उनकी टीम नूर मोहम्मद, सोनू अल्ली सहित अन्य सदस्य लगातार झील में उतर कर तलाश करती रही।
आखिरकार मंगलवार को युवक का स्थाना नजदीक झील में तैरता हुआ शव मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस चौकी रे ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा के बोल
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदा हुए युवक सतीश कुमार का शव कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि 194बीएनएसएस के तहत केस दर्ज किया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

