ज्वाली से गुम हुए व्यक्ति का नहीं लगा अतापता

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन नगर पंचायत जवाली के वार्ड नं-6 से एक व्यक्ति के गुम होने का मामला प्रकाश में आया है। गुमशुदा व्यक्ति का नाम हंस राज (66) है।

गुमशुदा व्यक्ति के बेटे विनोद कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पिता हंस राज 27 अगस्त 2022 को सुबह घर से बाजार को निकले थे लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे जिस पर उनकी हर रिश्तेदार व करीबी के घर में फोन कर पूछा गया लेकिन उनका कोई अतापता नहीं चला।

हर जगह कैमरों की फुटेज को देखा गया लेकिन एक फुटेज में वह सिविल अस्पताल ज्वाली के पास से गुजरते हुए दिखे हैं। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं लेकिन कोई भी पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि मेरे गुम हुए पिता की तलाश की जाए।

इस बारे में डीएसपी सुरिंदर शर्मा ने कहा कि थाना में हंस राज की गुमशुदगी की रपट दर्ज है तथा पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि समस्त थानों में गुमशुदा हुए व्यक्ति की फोटो भेजी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...