ज्वाली सफाई करते दूसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन ज्वाली बाजार में मकान की दूसरी मंजिल पर सफाई कर रही महिला के सन्तुलन बिगड़ने से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई।

मृतका महिला की पहचान सविता देवी (52) वर्षीया पत्नी वीरेंद्र कुमार निवासी हरसर के रूप में हुई है। महिला को घायल अवस्था में परिजन सिविल अस्पताल ज्वाली में उपचार हेतू ले आए, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना पुलिस थाना ज्वाली में दी गई। जिस पर एसएचओ ज्वाली सुरेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौका पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया।

मृतका के पति वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुबह वह नहाने के लिए गया तो उनकी पत्नी मकान की दूसरी मंजिल पर सफाई कर रही थी।

तभी गली में शोर सुनाई दिया । तो मैं गली की तरफ आया तो मेरी पत्नी नीचे गिरी हुई थी। जिसको सिविल अस्पताल ज्वाली में उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पति के बयान पर 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...