
ज्वाली – अनिल छांगु
ज्वाली विधान सभा क्षेत्र के तहत शिर्डी बाबा के पांचवें दरवार में गुरू पूर्णिमा का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया । दरबार को सुंदर फूलों से सजाया गया।
बाबा के उत्सव की शुरुआत बाबा की कांकड़ आरती से गई तत्पश्चात बाबा का मंगल और अभिषेक पूजन किया गया। सुबह से बाबा के भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया।
दिल्ली शिमला पंजाब जम्मू से भक्त बाबा के दर्शनों हेतू बाबा के दरबार पहुंचे और बाबा के दर्शनों का आनन्द लिया।
इस मौके पर राजेश ने में साई बाबा से लड़ लिया, मेरे घर के आगे साईनाथ, तारीफ तेरी निकली है दिल से इत्यादि भजन गाकर भक्तों को आनंद विभोर करके नाचने पर मजबूर कर दिया ।
इसके पश्चात बाबा की पालकी निकाली गई ,और इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने बाबा के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करके आशीर्वाद लिया।
मंदिर कमेटी के प्रधान डा कमल किशोर ने बताया कि हर बर्ष की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया !
